फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   मंत्री के घर तैनात जवान ने खुद को गोली मारी

मंत्री के घर तैनात जवान ने खुद को गोली मारी

Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। राज्य के मंत्री के मकान की सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 79 बटालियन के जवान ने अपनी बंदूक से कथित रूप से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। वह दो वर्ष पूर्व ही भर्ती हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार बिहार निवासी कांस्टेबल राहुल कुमार कुछ समय से कैबिनेट मंत्री अली मोहम्मद सागर के चर्च लेन स्थित बंगले पर तैनात था। उसने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार ली। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर अन्य साथी उसके पास पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त मंत्री के परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा। पुलिस कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुट गई है। उसके शव को शनिवार को विहार राज्य में स्थित उसके
विज्ञापन

पैतृक गांव भेजा जाएगा। में रवाना किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed