फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   ...ताकि शरारती तत्वों को गड़बड़ी करने का मौका न मिले

...ताकि शरारती तत्वों को गड़बड़ी करने का मौका न मिले

Wed, 16 Jan 2013 05:31 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Wed, 16 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। ईद-ए-मिलादुन नबी और गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरिक्षक एसएम सहाय की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कई आला अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान आईजी कश्मीर रेंज ने अधिकारियों को इन दोनों अवसरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किए जाने वाले प्रबंधों के दौरान सामान्य जनजीवन प्रभावित नहीं होना चाहिए। इन अवसरों पर यातायात व्यवस्था में फेरबदल करने की जरूरत पर भी बल दिया गया। आईजी सहाय ने अधिकारियों को इस दौरान आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए कहा, ताकि शरारती तत्वों को गड़बड़ी करने का मौका नहीं मिले। गणतंत्र दिवस समारोह स्थल बख्शी स्टेडियम के आसपास अधिक सुरक्षा बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरिक्षक सुधीर प्रताप सिंह तथा एसएस संधु के अलावा पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के कई आला अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed