{"_id":"143-25489","slug":"Sri-nagar-25489-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में जरूरी स्टाक का जायजा लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में जरूरी स्टाक का जायजा लिया
Sri nagar
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बिजली राज्य मंत्री शब्बीर अहमद खान ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन कर घाटी में जरूरी सामान के स्टाक का जायजा लिया। बैठक में ठंड के अलावा के मोहर्रम के दौरान आम लोगों को सभी जरूरी चीजों को मुहैया करवाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएपीडी निदेशक कश्मीर के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। निदेशक ने जानकारी देते उपलब्ध स्टाक की जानकारी दी। बैठक में गैस पर खासतौर पर चर्चा की गई।
निदेशक ने बताया कि घाटी में 2.61 लाख सिलेंडर उपलब्ध हैं। बैठक में मेट्रोलॉजी विभाग को निर्देश दिए कि वह इस दौरान निर्धारित कीमत से ज्यादा कीमत और मुनाफाखोरों पर कार्रवाई करें। बैठक में जानकरी दी गई कि घाटी में 3.61 लाख कुंतल चावल, 1.12 लाख कुंतल आटा, 96 किलोलीटर मिट्टी का तेल उपलब्ध है। इसके अलावा चीनी का भी पर्याप्त स्टाक है। शिया समुदाय के क्षेत्रों में 1065 कुंतल चावल, 799 कुंतल आटा और 284 कुंतल चीनी स्टाक की गई है। मंत्री का कहना था कि मौजूदा सरकार लोगों की दिक्कतों से भली भांति वाकिफ है और इस दिशा में लोगों को किसी किस्म की कोई परेशानी नहीं
आने दी जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह खुद इस दौरान पूरे मामले पर नजर रखें और इस बात को यकीनी बनाया जाए कि कहीं पर भी किसी को जरूरी सामान की कमी न आने पाए।