{"_id":"143-25435","slug":"Sri-nagar-25435-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेलम में कूदी युवती को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झेलम में कूदी युवती को बचाया
Sri nagar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। अमीराकदल पुल से शनिवार दोपहर एक युवती द्वारा झेलम नदी में छलांग लगा दी गई, लेकिन कुछ साहसी युवक नदी में कूद कर उसको बचाने में सफल रहे। लड़की को एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज दोपहर करीब पौने एक बजे व्यस्त पुल से गुजर रही एक युवती अचानक नदी में कूद गई। उसको नदी में कूदते हुए लोगों ने देख लिया। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जबकि कुछ ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। संपर्क करने पर पुलिस ने लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन