फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   5 seats, the party fielded candidates Prajamandal.

प्रजामंडल पार्टी ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Sun, 22 Jan 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 22 Jan 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
5 seats, the party fielded candidates Prajamandal.
श्रीनगर में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करती प्रजामंडल पार्टी अध्यक्ष विमला नेगी व महा सचिव रामेश्वरी देवी। - फोटो : AmarUjala

पहली बार विधानसभा चुनावों में उतर रही प्रजामंडल पार्टी ने 5 विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी उत्तराखंड की 10 विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी। शेष 5 प्रत्याशियों की घोषणा एक-दो दिन के भीतर की जाएगी। फिलहाल पौड़ी, चमोली, टिहरी, नैनीताल और देहरादून से एक-एक प्रत्याशी उठाए गए हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि मलेथा आंदोलन के बाद प्रजामंडल पार्टी का उदय हुआ है। गत वर्ष भारत निर्वाचन आयोग ने पार्टी को राजनैतिक दल के रुप में मान्यता दे दी। इसके बाद पार्टी ने विधान सभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था।
विज्ञापन


रविवार को पार्टी की अध्यक्ष विमला नेगी और महासचिव रामेश्वरी नेगी ने पहली सूची जारी की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 5 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। प्रत्याशी चयन में महिला और युवा वर्ग को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि देवप्रयाग सीट के प्रत्याशी और पार्टी के संस्थापक सदस्य 23 जनवरी को नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है प्रत्याशी
सीट            प्रत्याशी
देवप्रयाग        समीर रतूड़ी
चौबट्टाखाल        पूनम कैंतुरा
थराली            राधा बल्लभ कन्याल
भीमताल        राजीव पांडेय
धर्मपुर            विश्वास रावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed