श्रीनगर में आतंकी साजिश नाकाम: ग्रेनेड और हथियारों के साथ पांच संदिग्ध गिरफ्तार, यूएपीए के तहत मामला दर्ज
श्रीनगर के खानमोह इलाके में पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच लोगों को ग्रेनेड, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस का आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ प्रहार जारी है। इस क्रम में पुलिस ने मंगलवार को श्रीनगर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के पांच मददगारों को गिरफ्तार किया। इनसे हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खोनमोह इलाके के नार्ड संगरी में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस पोस्ट खोनमोह की टीम ने संदेह होने पर पांच आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके nपास से दो हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीन, गोला-बारूद के कुछ कारतूस, छह मोबाइल फोन सहित लश्कर के पोस्टर बरामद किए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए मददगारों में जकूरा के मोहम्मद शफी भट उर्फ डॉ. शफी, छतरहामा हजरतबल के हादी कादिर मीर, डूरी मोहल्ला हजरतबल के मोहम्मद जमाल मीर, छतरहामा हजरतबल के मेहराजुद्दीन डार और गोसू शालीमार के फयाज अहमद डार शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये पांचों लश्कर के लिए काम कर रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पंथा चौक थाने में गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में लश्कर के आतंकी नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस और सुरक्षाबल लगातार जुटे हैं। आतंकी मददगारों की पहचान की जा रही है।