{"_id":"58a335e14f1c1b5733d85a86","slug":"32-bottles-of-wine-from-two-vehicles-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों से शराब की 32 बोतल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों से शराब की 32 बोतल बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना देवप्रयाग के अंतर्गत बौंठ गांव के निकट पुलिस ने अवैध शराब ले जा रहे दो छोटे वाहनों को सीज कर दिया। उक्त वाहनों से शराब की 32 बोतल बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि शराब नरेंद्रनगर विधान सभा क्षेत्र के किसी गांव में मतदाताओं में बांटने के लिए ले जाई जा रही थी, लेकिन इससे पहले आरोपी पुलिस के हाथ लग गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि बौंठ-भरपूर मोटर मार्ग पर पुलिस टीम को तलाशी के दौरान दो वाहनों से शराब मिली। एक छोटे मालवाहक वाहन से 1 पेटी और दिल्ली के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार से एक पेटी व 8 बोतल शराब शराब बरामद हुई। बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन