{"_id":"58f4ef714f1c1b1774471894","slug":"19-assistant-general-of-ssb-leaves-the-country-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के 19 सहायक सेनानायक देशसेवा को निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के 19 सहायक सेनानायक देशसेवा को निकले
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में सहायक सेनानायकों को बैज चढ़ाते हुए गृह राज्य मंत्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह (पासिंग आउट परेड) के पश्चात 19 प्रशिक्षु सहायक सेनानायकों (असिस्टेंट कमांडेंट) ने अंतिम पग पार कर देश सेवा के क्षेत्र में पहला कदम रखा। दीक्षांत परेड की सलामी मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने ली। इस मौके पर उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को पुरस्कृत किया। बेहतरीन आउट डोर का पुरस्कार प्राप्त करने वाले सहायक कमांडेंट सागर अशोक देसाई स्वार्ड ऑफ ऑनर (सर्वोत्तम प्रक्षिणणार्थी) के हकदार बने।
विज्ञापन
सोमवार को एसएसबी एकेडमी परिसर में बल के सहायक कमांडेंट की दीक्षांत परेड (पासिंग आउट परेड) में देश के विभिन्न क्षेत्रों के 19 प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट ने देश सेवा की शपथ ली। दीक्षांत समारोह सुबह लगभग 10.30 बजे शुरू हुआ। सर्वप्रथम परेड स्थल पर राष्ट्र ध्वज व एसएसबी का ध्वज लाने के साथ राष्ट्र गान की धुन बजाई गई। कमांडेंट डीएन भोंबे ने प्रशिक्षु अधिकारियों को देश सेवा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इसके पश्चात मुख्य अतिथि रिजीजू और बल के अपर महानिदेशक एसएस देसवाल ने परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व सहायक कमांडेंट सागर अशोक देसाई ने किया। चार माह का प्रशिक्षण प्राप्त 72 नव आरक्षियों ने परेड में प्रशिक्षु अधिकारियों का साथ दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर रिजीजू ने नवांगतुक अधिकारियों के परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश में एसएसबी गतिवधियों को बारीकी से देखते हुए आए हैं। यह बल देश की सीमाओं की रक्षा के साथ ही लोगों को राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ता हुआ आया है।
अपर महानिदेशक देसवाल ने बताया कि 14 सहायक कमांडेंट सीधी भर्ती और 5 सहायक कमांडेंट विभागीय भर्ती परीक्षा से शामिल हुए हैं। उनको क्रमश: 52 और 28 हफ्तों का कठिन प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से एक पोस्ट ग्रेजुएट, 13 ग्रेजुएट और 5 बीटेक हैं।
अकादमी के निदेशक आईजी एस सुरेश ने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए अकादमी के कार्यों का ब्यौरा रखा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के साथ सीमा चौकियों का भ्रमण कराया गया। ताकि वह हर कला में पारंगत हो सके। पुरस्कार समारोह के बाद मुख्य अतिथि, अधिकारियों और परिजनों ने नवागंतुक अधिकारियों के कंधों पर सितारे सजाए।
यहां से हैं सहायक कमांडेंट
बिहार से 04, उत्तर प्रदेश व हरियाणा से 03-03, हरियाणा, राजस्थान व महाराष्ट्र से 2-2, दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश व मणिपुर से 1-1।
इनको मिला पुरस्कार
सागर अशोक देसाई स्वार्ड ऑफ ऑनर व बेस्ट आउटडोर
गौरव यादव बेस्ट निशानेबाज
विठ्ठल जोशी बेस्ट इनडोर
राजकुमार सिंह ओवर ऑल बेस्ट ट्रैनी
जारी
सन्दीप