फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   10 lakh reward announced on three terrorists involved in sopore attack

ध्यान दें: सोपोर हमले में शामिल तीन आतंकियों पर 10-10 लाख का इनाम घोषित, लगाए गए पोस्टर

Tue, 15 Jun 2021 12:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामुला/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामुला/श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Jun 2021 12:55 AM IST
सार

गत शनिवार को सोपोर में आतंकी हमले में पुलिस के दो जवान कांस्टेबल शौकत अहमद और कांस्टेबल वसीम अहमद शहीद हो गए थे। साथ ही दो आम नागरिक मंजूर अहमद और बशीर अहमद मारे गए थे। पुलिस के अनुसार जहां कश्मीर घाटी में करीब 150 सक्रिय आतंकी हैं जिनमें से उत्तरी कश्मीर में 40-50  हैं। इनमें से भी ज्यादातर आतंकी कुपवाड़ा, बारामुला बेल्ट में हैं।

विज्ञापन
10 lakh reward announced on three terrorists involved in sopore attack
आतंकियों को पोस्टर चस्पा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के आरामपोरा सोपोर में सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों पर पुलिस ने 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। हमले में शामिल आतंकी तीन आतंकियों मुदस्सिर पंडित, फयाज वार और खुर्शीद अहमद के पोस्टर पुलिस ने जारी किए हैं। हमले के दो दिन बाद तीनों आतंकियो के पोस्टर खंभे, दीवारों पर लगाए गए हैं। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने सूचना देने के लिए फोन नंबर भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन


मुदस्सिर पंडित का जन्म सोपोर के डांगरपोरा गांव में 2 दिसंबर 1995 को हुआ था। इलाके के हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई के बाद उसने सोपोर के हसन मोटर्स में बाइक मैकेनिक का काम शुरू किया। वर्ष 2016 से 2019 तक वहां काम करने के बाद 23 जून 2019 को वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया। मुदस्सिर ए कैटेगरी का आतंकी है। 
विज्ञापन


फयाज अहमद वार 2 अप्रैल 1986 को सोपोर के वारपोरा गांव में पैदा हुआ था। गवर्नमेंट हाई स्कूल बटिंगू में 9वीं तक की पढ़ाई के बाद उसने स्कूल छोड़ दिया। एक साल तक घर पर ही बैठा रहा। इस दौरान वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होता रहा और वर्ष 2008 में एक सक्रिय आतंकी बना। करीब 8 महीने बाद उसने श्रीनगर में आत्मसमर्पण किया और वहां से छूटने के बाद हिजबुल मुजाहिदीन के लिए ओजीडब्ल्यू के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। इस बीच उसे हिज्ब के इम्तियाज अहमद कांदरू की तरफ से उन लोगों को मारने के निर्देश दिए गए, जिनके घरों में मोबाइल टावर लगे हुए थे। उसने कई पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया। 4 मार्च 2020 को वह लश्कर में शामिल हो गया। इस समय वह बी कैटेगरी का आतंकी है। तीसरा आतंकी खुर्शीद अहमद मीर सोपोर के ब्रथ कलां का रहने वाला है और लश्कर का सी कैटेगरी का आतंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

          
घाटी में 150 आतंकी सक्रिय 
गत शनिवार को सोपोर में आतंकी हमले में पुलिस के दो जवान कांस्टेबल शौकत अहमद और कांस्टेबल वसीम अहमद शहीद हो गए थे। साथ ही दो आम नागरिक मंजूर अहमद और बशीर अहमद मारे गए थे। पुलिस के अनुसार जहां कश्मीर घाटी में करीब 150 सक्रिय आतंकी हैं जिनमें से उत्तरी कश्मीर में 40-50  हैं। इनमें से भी ज्यादातर आतंकी कुपवाड़ा, बारामुला बेल्ट में हैं। सोपोर में एक पाकिस्तानी आतंकी के साथ 4-5 स्थानीय आतंकी सक्रिय थे जिनमें से 2 को मई महीने में मार गिराया गया था जो सोपोर में पार्षदों की हत्या में शामिल थे। अब इस ताजा हमले के बाद आने वाले दिनों में इन बाकी बचे आतंकियों के खिलाफ  एक बड़े ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed