फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   10 Corona warriors honored

10 कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

Fri, 30 Oct 2020 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
10 Corona warriors honored
पुलिस प्रशासन की ओर से नगर में कोरोना संक्रमण से बचाव, सतर्कता और जागरूकता के लिए 10 लोगों को सम्मानित किया गया है। पुलिस के क्षेत्राधिकारी श्याम दत्त नौटियाल ने नगर के कोरोना योद्धाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से दिए गए प्रशस्ति पत्र भेंट कर कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी श्याम दत्त नौटियाल व कोतवाल मनोज रतूड़ी ने समाज सेवियों, दुकानदारों, वाहन चालकों व होटल स्वामियों से अनुरोध किया कि आगे भी वह इस प्रकार का सहयोग जारी रखे। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में कई लोग सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे है। इस मौके पर सम्मानित होने वाले में समाजसेवी गिरीश पैन्यूली, सभासद विनीत पोस्ती, डॉ. बीपी नैथानी, कुशलानाथ, खिलेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश गोदियाल, वासुदेव कंडारी, महावीर बहुगुणा, राहुल कपूर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed