{"_id":"5715f5114f1c1b76648b4640","slug":"shrine-board-approved-medical-support-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्राइन बोर्ड मेडिकल सुपोर्ट पालिसी को मंजूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्राइन बोर्ड मेडिकल सुपोर्ट पालिसी को मंजूरी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 19 Apr 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एन. एन वोहरा की अध्यक्षता में सोमवार को राजभवन में हुई श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में श्राइन बोर्ड मेडिकल सुपोर्ट पालिसी को मंजूरी प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन
राज्यपाल ने इस अवसर पर ककरेयल में श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को स्थापित करने से जुड़े बोर्ड सदस्यों के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल एवं बोर्ड के अन्य सदस्यों ने अस्पताल के उदघाटन के लिए अपना कीमती समय देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी प्रकट किया। बैठक में बोर्ड के सदस्यों में सुधा मूर्ति, डा. एस एस बिलोरिया, डा. अशोक भान, एच एल मैनी, जस्टिस रिटायर्ड प्रमोद कोहली, मेजर जनरल रिटायर्ड शिव कुमार शर्मा के अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत कुमार साहू व नारायणा हेल्थ के चेयरमैन डा. देवी प्रसाद शेट्टी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में श्राइन बोर्ड े कर्मचारियों, गुरुकुल और नर्सिगिं कालेज मुलाजिमों व उनके परिवार के सदस्यों को मुफ्त उपचार की सुविधा देने, जिन लोगों की भूमि अधिग्रहित की गई हैं उन्हें भी इंडोर उपचार की बीमा योजना के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी गई।