{"_id":"34b0b22a-bc11-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"see-first-view-of-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीजिए बाबा बर्फानी के पहले दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीजिए बाबा बर्फानी के पहले दर्शन
अनंतनाग/ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ गुफा में इस बार श्रद्घालुओं को विशाल शिवलिंग के दर्शन होंगे। प्रशासन ने यात्रा की तैयारियां अब तक पूरी नहीं की हैं, लेकिन 'अमर उजाला' को प्राप्त हुईं गुफा की पहली तस्वीरों से प्रतीत हो रहा है कि इस बार शिवलिंग कम से कम 14 फुट का हो सकता है।
पवित्र गुफा के आसपास जिस तरह बर्फबारी हुई है, उससे इस बार शिवलिंग के विशाल दर्शन के अलावा पार्वती दर्शन भी भक्तों को होंगे।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस साल 28 जून से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है। ‘अमर उजाला’ को मिली तस्वीरों में पवित्र शिवलिंग और गुफा के मनोरम दृश्य काफी आकर्षक हैं।
बाबा बर्फानी की तस्वीरें देखें
अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर और जिला यात्रा अफसर फारूक अहमद लोन का कहना है कि चंदनवाड़ी से पवित्र गुफा तक के 32 किलोमीटर के ट्रैक में ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
अथॉरिटी के अनुसार यदि पिछले साल की बर्फबारी से तुलना की जाए तो इस बार कुछ कम बर्फबारी हुई है। इससे फायदा यह है कि बर्फ हटाने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए समस्या नहीं होगी।
डिप्टी कमिश्नर के अनुसार यात्रा को लेकर तैयारियां अपने पूरे चरम पर हैं और 10 जून तक यात्रा ट्रैक साफ हो जाएगा।
28 जून से शुरू होने वाली यात्रा को लेकर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और स्थानीय अथॉरिटी यात्रा की तैयारियों में जुटी है। प्रशासन का मानना है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में भी भारी इजाफा होगा।
उल्लेखनीय है कि इस साल श्री अमरनाथ यात्रा 55 दिनों की होगी, जो पिछले साल के (39 दिनों) के मुकाबले 16 दिन ज्यादा है।