{"_id":"32386ed8-c9eb-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"security-increased-for-amarnath-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाक चौबंद सुरक्षा के बीच शुरू होगी अमरनाथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाक चौबंद सुरक्षा के बीच शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक अमरनाथ यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने के लिये प्रशासन ने अर्ध सैनिक बलों की 74 कंपनियों को तैनात करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
इनमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के जवान शामिल होंगे, जबकि सुरक्षा का दायित्व कुछ दूसरी सुरक्षा एजेंसियों पर भी रहता है।
विज्ञापन
28 जून से शुरू हो रही 55 दिनों की अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के साथ-साथ संभावित किसी भी आतंकी खतरे को देखते हुए यात्रियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाने की मुहिम भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वैसे तो यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रदान करने की मुख्य जिम्मेदारी राज्य पुलिस की रहती है लेकिन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बलों के जवानों की सेवाएं लेना राज्य प्रशासन की जरूरत बन गया है।
जम्मू से लेकर पहलगाम और बालटाल सड़क मार्ग पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किये जाते हैं।
सीमा सुरक्षा बल के जवानों को दोनों पैदल यात्रा मार्गों चंदनबाड़ी से गुफा और बालटाल से गुफा तक रास्ते के दोनों तरफ तैनात किया जाता है।
इतना ही नहीं कश्मीर की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों पैदल मार्गों के साथ ही पर्वत की चोटियों पर सेना के जवानों की निगरानी रहती हैं।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार यात्रा को शुरू होने में अभी काफी वक्त है लेकिन बावजूद इसके प्रशासन सुरक्षा संबंधी सारी तैयारियों को पहले ही पूरी कर लेना चाहता है।
उन्होंने यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के लिये राज्य के बाहर से अतिरिक्त बल बुलाने से इंकार किया।
राज्य में काफी संख्या में सुरक्षा बल पहले से ही तैनात हैं, जिनका इस्तेमाल यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजामों के लिए किया जाएगा।