फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Security forces recovered huge quantity of weapons in Baramulla and Handwara

आतंक पर प्रहार: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, बारामूला और हंदवाड़ा में भारी मात्रा में हथियार बरामद, Video

Sat, 16 Sep 2023 07:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Sep 2023 07:52 PM IST
सार

आतंकवादियों के पास से हथियारों के अलावा भारतीय और पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Security forces recovered huge quantity of weapons in Baramulla and Handwara
बारामूला और हंदवाड़ा में हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने शनिवार को बारामूला और हंदवाड़ा में भारी संख्या में हथियार और गोलियां बरामद की हैं। सेना ने जानकारी दी कि बारामूला में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के पास से हथियारों के अलावा भारतीय और पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई है।

विज्ञापन

इसके अलावा वाडर बाला इलाके में हंदवाड़ा पुलिस, सीआरपीएफ 92 बटालियन और आर्मी 21 आरआर की संयुक्त टीम ने एक सर्च ऑपरेशन में आतंकियों के एक ठिकाने का भंड़ाफोड़ करते हुए गोला बारूद बरामद किया है। इसमें दो एके 47 राइफल, एक एक 56, 16 एके मैक्जीन, 328 एके आरडीएस, एक पिस्टल, दो पिस्टल मैग्जिन, तीन पिस्टल आरडीएस, एक यूबीजीएल और चार यूपीजीएल आरडीएस बरामद हुआ। वहीं हंदवाड़ा पुलिस यूएपीए और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतनाग में चौथे दिन भी मुठभेड़ जारी
वहीं अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चौथे दिन भी मुठभेड़ जारी है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान पूरी सतर्कता के साथ मैदान में डटे हुए हैं। घने जंगल और पहाड़ी के बीच के संदिग्ध ठिकाने पर आतंकियों की खोजबीन के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। कुछ देर रुक-रुककर दोनों ओर से गोलीबारी भी हो रही है। बताया जा रहा है कि आतंकवादी एक पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में छिपे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed