{"_id":"57345c184f1c1be14c919db3","slug":"second-notice-issued-for-fifty-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर डाक्टरों पर सरकार का डंडा, पचास डाक्टरों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर डाक्टरों पर सरकार का डंडा, पचास डाक्टरों को नोटिस जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 12 May 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे डाक्टरों पर सरकार ने नकेल कसना शुरू कर दी है। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू ऐसे करीब पचास डाक्टरों की सूची तैयार कर रहा जो पिछले कुछ समय से ड्यूटी से गायब हैं।
विज्ञापन
इन डाक्टरों को अगले कुछ दिनों में दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम कार्रवाई के लिए प्रशासनिक विभाग को सिफारिशें भेजी जाएंगी। इनमें अधिकांश वे डाक्टर हैं, जिनका तबादला दूरदराज के इलाकों में किया गया था, लेकिन वे वहां पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गत मार्च में सरकार ने कड़ा नोटिस लेते हुए गैरहाजिर सौ डाक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। इस अभियान में तेजी लाई जा रही है। बर्खास्तगी के बाद पीएससी के जरिये खाली पदों को भरने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले सरकार ने बड़े स्तर पर मई 2013 में 73 गैरहाजिर डाक्टरों की सेवाएं समाप्त की थीं। इसमें जम्मू संभाग से 16 और बाकी कश्मीर डिवीजन से थे। दिसंबर 2011 में भी राज्य सरकार ने 17 डाक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं। गैरहाजिर अधिकांश डाक्टर दूसरे राज्यों के चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।