फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Reservation in promotions

प्रमोशन में आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

Sun, 20 Mar 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 20 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Reservation in promotions
सुप्रीम कोर्ट्र - फोटो : Reuters
प्रमोशन में आरक्षण के संबंध में हाईकोर्ट की ओर से जारी एक फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाकर आरक्षित वर्ग के सरकारी मुलाजिमों को राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण की सरकारी नीति पर रोक लगा दी थी, जिसके तहत 2005 से कई कर्मचारियों को प्रमोशन मिला है। 
विज्ञापन


जस्टिस जे चेलामेश्वर और जस्टिस अभय वी मनोहर साप्रे की खंडपीठ ने इस संबंध में दायर स्पेशल लीव पिटीशन (एसएलपी) की सुनवाई करते हुए जेएंडके हाईकोर्ट की ओर से 9 अक्तूबर 2015 को दिए फैसले के आदेश पर रोक लगाई। खंडपीठ ने जम्मू कश्मीर सरकार व अन्य को एसएलपी के साथ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। तब तक हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे रहेगा। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के जस्टिस हसनैन मसूदी और जस्टिस जनक राज कोतवाल की खंडपीठ की ओर से नौ अक्तूबर 2015 को 50 पेज का फैसला सुनाया गया था। इसमें कहा गया था कि रियासत में प्रमोशन में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडपीठ ने जेएंडके रिजर्वेशन एक्ट की धारा 6, आरक्षण नियम 9,10 और 34 को ‘अपमानजनक और गैर संवैधानिक’ करार दिया था। अदालत ने पाया था कि जम्मू कश्मीर में प्रमोशन में आरक्षण को संवैधानिक सुरक्षा नहीं है, क्योंकि 77वें संवैधानिक संशोधन के तहत अधिनियम 16 के साथ जोड़ा गई धारा (4ए) रियासत में मान्य नहीं है। खंडपीठ के फैसले को कुछ लोगों द्वारा एसएलपी के जरिए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed