फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Relief to patients: After two months, OPD service started from 21 in GMC Jammu, get registration done by calling these numbers

मरीजों को राहत: दो महीने बाद जीएमसी जम्मू में 21 से ओपीडी सेवा शुरू, इन नंबरों पर कॉल कर करवाएं पंजीकरण

Fri, 18 Jun 2021 05:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 18 Jun 2021 05:14 PM IST
सार

नेत्र, आरथो, मेडिसिन, सर्जरी में रोजाना सीमित 25 मरीज देखे जाएंगे। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, , फोन अंपाइंटमेंट पर पंजीकरण होगा।
 

विज्ञापन
Relief to patients: After two months, OPD service started from 21 in GMC Jammu, get registration done by calling these numbers
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण मामलों में गिरावट के बाद जीएमसी जम्मू में 21 जून से ओपीडी सेवा को बहाल किया जा रहा है। कोविड महामारी के बीच दो माह बाद मरीजों को जीएमसी में नेत्र, आरथो, मेडिसिन और सर्जरी विभाग में ओपीडी सेवाएं मिलेंगी। ओपीडी में प्रतिदिन सीमित 25 मरीजों को ही देखा जाएगा और इसके लिए मरीज को समर्पित फोन नंबरों पर अप्वाइंटमेंट लेनी होगी। प्रत्येक मरीज के साथ एक ही तीमारदार को आने की अनुमति दी जाएगी। मरीज और तीमारदार को ओपीडी क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना होगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में कोरोना के संक्रमित मामलों में यकायक बढ़ोतरी के बाद अप्रैल के मध्य के बाद जीएमसी में ओपीडी सेवा को बंद कर दिया गया था। संभाग में जीएमसी प्रमुख कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहा है। जिसमें मई में कोविड के पीक पर जाने पर जीएमसी के अधिकांश वार्डों को कोविड में तबदील कर दिया गया था। इससे इमरजेंसी को छोड़कर रूटीन सर्जरी और ओपीडी सेवा प्रभावित रही। जिससे हजारों गैर कोविड मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी है। ओपीडी सेवा के बहाल होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू रेलवे स्टेशन: तीन साल पहले 186 करोड़ का बजट हुआ था प्रस्तावित, अभी तक नहीं हुआ कुछ भी विकास कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी प्रशासन के अनुसार सोमवार की ओपीडी के लिए मरीज को संबंधित फोन नंबर पर शनिवार को अप्वाइंटमेंट लेनी होगी। ओपीडी सेवा संबंधित विभागों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जारी रहेंगी। इसके साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित नंबरों पर मरीज ओपीडी के लिए अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। ओपीडी में फोन अंपाइंटमेंट लेने वाले मरीजों को ही प्राथमिकता पर देखा जाएगा। मरीज के साथ तीमारदार को मास्क, सामाजिक दूरी और दूसरे कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा।

इन नंबरों पर ओपीडी की अंपाइंटमेंट लें
नेत्र                   9541925355
आरथोपेडिक्स     9541925356
मेडिसिन           9541925357
सर्जरी              9541925358

एसएमजीएस में सोमवार से 50 फीसदी रूटीन सर्जिकल सेवा
जम्मू शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में आगामी सोमवार से 50 फीसदी रूटीन सर्जिकल सेवा को बहाल कर दिया जाएगा। इससे सैकड़ों मरीजों को राहत मिलेगी। कोविड संक्रमण के प्रसार के कारण एसोसिएटेड अस्पतालों में रूटीन सर्जरी को बंद किया गया था, जिसे चरणबद तरीके से बहाल किया जा रहा है। इसमें एसएमजीएस के विभिन्न विभागों में रूटीन सर्जरी बहाल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed