फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   registration for amarnath yatra will be started from march 18

अमरनाथ यात्रा के लिए 18 मार्च से होगा रजिस्ट्रेशन

Fri, 22 Feb 2013 02:03 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Fri, 22 Feb 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
registration for amarnath yatra will be started from march 18

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बाबा बर्फानी के भक्तों का पंजीकरण 18 मार्च से शुरू हो जाएगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में यात्रा की व्यवस्था से संबंधित कई फैसले लिए गए।

विज्ञापन


जेएंडके बैंक, येस बैंक के अलावा पहली बार देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में स्थापित स्टेट र्बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी बैंकों की 422 शाखाओं से पंजीकरण कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


बालटाल और चंदनबाड़ी दोनों ही मार्गों के पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। इसके लिए पहली मार्च के बाद जारी होने वाले हेल्थ सर्टिफिकेट को मान्य किया जाएगा। 13 साल से कम और 75 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों के अलावा छह हफ्ते की गर्भवती महिलाओं को यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होकर 21 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी। बोर्ड के सीईओ नवीन कुमार चौधरी के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित राज्यों द्वारा मान्यता प्राप्त डाक्टरों/चिकित्सा संस्थानों से ही जारी मेडिकल सर्टिफिकेट योग्य माने जाएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दमन और दीव, दादर एंड नगर हवेली, झारखंड, त्रिपुरा, जेएंडके और चंडीगढ़ से श्राइन बोर्ड को डाक्टरों/चिकित्सा संस्थानों का ब्यौरा मिल गया है, जो बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए वर्ष 2012 के 276 पंजीकरण काउंटरों के मुकाबले इस बार 422 काउंटर खोले जा रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया में हेल्थ सर्टिफिकेट, आवेदन के साथ 30 रुपये हैंडलिंग चार्ज भी लिया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले यात्रियों को यात्रा परमिट जारी होगा।


हर दिन के यात्रा परमिट का रंग अलग-अलग होगा। श्रद्घालुओं को यात्रा कंट्रोल गेट दोमेल और चंदनबाड़ी के आगे यात्रा पंजीकरण के हिसाब से ही आगे जाने की अनुमति मिलेगी। उन्हें संबंधित रूट और निर्धारित तिथि से ही आगे जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed