{"_id":"0dcf2100af12a78e3c75391f7d3396df","slug":"rape-accused-exonerated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता बयान से मुकरी, आरोपी हुआ बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता बयान से मुकरी, आरोपी हुआ बरी
अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 26 Jan 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुंछ जफर हुसैन बेग ने लड़की को अगवा करके बलात्कार करने के आरोपी मोहम्मद अमीन निवासी मेंढर को बरी करने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
पुलिस केस अनुसार 26 जनवरी 2006 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 जनवरी से शिकायतकर्ता की बहन लापता है। बाद में पता चला उसकी बहन को आरोपी ने अगवा कर लिया है।
विज्ञापन
उसकी बहन जब मवेशीबाड़ा में चारा डालने गई थी, तो उसे अगवा कर लिया और अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। आरोपी पिछले 27/28 वर्षों से बीएसएफ में पोर्टर है। लड़की के पास तीस हजार रुपये भी थे।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज करके जांच की और लड़की को बरामद कर लिया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पाया कि अगवा करने के दौरान लड़की शोर मचा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे लगता है कि जाने में उसकी मर्जी थी।
बार्डर पर भी कोई शोर नहीं मचाया। केस को दर्ज करने में देरी भी सवाल खड़े करती है। पुलिस की स्टोरी पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। लड़की भी बयानों से मुकर गई। ऐसे में आरोपी के खिलाफ केस नहीं बनता है। आठ साल के केस ट्रायल के बाद आरोपी को बरी कर दिया।