{"_id":"0973f5a00b8d87559946021a324145e3","slug":"zoom-on-the-hymns-devout-mother-raised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के भजनों पर झूम उठे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के भजनों पर झूम उठे भक्त
ब्यूूराे/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 06 Oct 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दलोगड़ा स्थित भोली माता के आश्रम में शनिवार की रात मां के जागरण में भजनों से वातावरण भक्ति मय हो गया। गायकों के भजनों पर भक्त झूम उठे। इस अवसर पर शहर और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
विज्ञापन
मां के जागरण में विशेष रूप से जम्मू से आए गायक मनीश शर्मा और उनकी टोली ने जागरण में उपस्थित हर भक्त का मन मोह लिया। मनीश द्वारा गाए भजनों में भक्त लीन हो गए। इस अवसर पर भोली माता के भक्त श्री दिलबाग जी महाराज ने जागरण में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए मां की भक्ति कर अपने दुख दर्द दूर करने का संदेश
विज्ञापन
दिया।
वहीं रविवार को आश्रम में भोली माता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। उधर, शहर के जवाहर नगर स्थित संतोषी माता के मंदिर में आयोजित भंडारे में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह मंदिर में संतोषी मां की आरती और पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन