{"_id":"6241fc256373541607392e67","slug":"yuth-rajouri-news-jmu256657755","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की तरफ से मिशन यूथ के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की तरफ से मिशन यूथ के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। गांव सलेरी में वन विभाग की तरफ से मिशन यूथ के तहत युवाओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को शिविर लगाया गया। शिविर में बताया गया कि इस बार गर्मी में जंगल में लगने वाली आग से बचने के लिए पहली बार लीफ बलोअर तथा बुश कटर के साथ-साथ फायर लाइन का निर्माण किया जा रहा है।
शिविर में डीडीसी राजेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि तथा बीडीसी स्योट सम्मानित अतिथि रहे। शविरि में एडीसी विनोध कुमार बहनाल, बागवानी विभाग, कृषि विभाग, पशु पालन एवं भेड़ पालन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया तथा अपने-अपने विभागों की योजनाओं के संबंध में युवाओं को जागरूक करके स्व:रोजगार खोलने के लिए जागरूक किया।
इस संबंध में रेंज अधिकारी ने कहा कि विभाग की तरफ से भी इस बार महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर चीढ़ की पत्तियों का इस्तेमाल करके रोटी रखने की टोकरियों, ट्रे, पूजा टोकरी, टेबल मैट आदि तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि महिलाएं आत्म निर्भर बन सकें। आग पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए ढोक बनियाढ मकोल, ब्रेवी, हथल में नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। इस बार गर्मी में दे भंडी टाप तथा चनेसर गाला में आग लगने का पता लगाने के लिए दो अस्थायी वाच टावर लगाए गए हैं। ताकि आग लगने का पता चलते ही आग बुझा दी जाए। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से अपील की कि गर्मी में जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाने में वन विभाग का सहयोग करें, ताकि समय रहते वन संपदा को बचाया जा सके।