{"_id":"cf8b0f813abc47c73ecc802fd00d7f12","slug":"youth-injured-in-the-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोट में युवक घायल, जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोट में युवक घायल, जम्मू रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थन्नामंडी तहसील के खबलां क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब सात बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब विस्फोट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके से पुलिस को शेलनुमा एक वस्तु मिला है, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार खबलां निवासी फरीद अहमद घास को ढेर से उठाकर अपने मवेशियों को डाल रहा था। इसी दौरान वहां विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अहमद को जख्मी पाया। वह बेहोश हो गया था। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन
साथ ही अहमदद को थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन फिर भी उसकी हालत में सुधार नहीं आया। इसके बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर खेत्र में तालाशी अभियान शुरू कर दिया है। एसएचओ नजीर अहमद ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से सिल्वर रंग का शेल जैसी वस्तु मिली है। वह क्या है और यहां कैसे आया, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस क्षेत्र में लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कुछ भी हाथ नहीं लगा था।