{"_id":"6663a06a31316e97680deb24","slug":"youth-found-dead-in-rajauri-rajouri-news-c-272-1-raj1001-102248-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
Sat, 08 Jun 2024 05:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोेरी के बढून के बडाला मंग इलाके में शुक्रवार शाम को 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को बढून के बडाला मंग इलाके में शाम 7:15 बजे शव होने के बारे में सूचित किया था। पुलिस टीम ने शव को जीएमसी राजोरी लाया।
मृतक की पहचान शादाब अहमद पुत्र खालिक हुसैन निवासी छपरियां जवाहर नगर के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा और अन्य कानूनी औपचारिकताए पूरी करने के बाद शव शनिवार को ही परिवार के हवाले किया जाएगा। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि उनके बेटे की किसी ने हत्या कर शव फेंक दिया है। उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है।