{"_id":"20e3cc5b3b7279aeadfdc1faa0f768c2","slug":"young-man-electric-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को बिजली का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को बिजली का झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 07 Oct 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को शहर के कोटधरा क्षेत्र का एक 12 वर्षीय किशोर करंट से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी मोहम्मद उमर पुत्र मनीर हुसेन शाम को करीब पांच बजे घर के पास पेड़ पर चढ़कर पशुओं के लिए पत्ते काट रहा था।
अनजाने में वह पेड़ के पास से जा रही बिजली की एचटी तार की चपेट में आकर झुलस गया। इसके बाद वह बेहोश होकर नीचे गिर गया।
पास ही खेल रहे कुछ बच्चों ने शोर मचाया तो परिवार के सदस्य वहां पहुंचे और जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल फीसदी से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन