{"_id":"82745dea8da548ed0b10451523846c40","slug":"xen-demonstration-outside-the-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 22 May 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मियों द्वारा उन्हें स्थायी करने और बकाया वेतन देने के लिए शुरू की गई हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन
राजोरी में दूसरे दिन भी भारी संख्या में अस्थायी कर्मियों ने पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कर्मियों ने विभाग और राज्य की गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष रोमी वर्मा व अन्य कर्मियों ने सरकार के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार उन्हें स्थायी करने के लिए कोई योजना न बना कर उनके साथ धोखा कर रही है।
विज्ञापन
वहीं वीरवार से पीएचई विभाग में कार्य कर रहे स्थायी कर्मियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी। स्थायी कर्मचार यूनियन के जिला अध्यक्ष ताहिर अहमद शाल ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया है।
सुंदरबनी में पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित रही। पीएचई कर्मचारी संघ के सदस्य योगेश शर्मा, कुलदीप राज, अशोक कुमार, चमन लाल आदि ने कहा कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगे पूरी नहीं करती उनकी कामछोड़ हड़ताल जारी रहेगी ।