{"_id":"6ab811d228ca32be59095e7be90c6429","slug":"worker-injured-by-debris-crushed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे में दबने से श्रमिक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे में दबने से श्रमिक जख्मी
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
शहर के कोटधरा क्षेत्र में काम करते समय एक श्रमिक मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहम्मद रशीद अपनी ही भूमि पर काम कर रहा था। वह भूमि के साथ सटी पहाड़ी की खुदाई कर रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से मलबा गिर आया जिसमें वह दब गया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने उसे मलबे से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। श्रमिक के सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक है। उसे कुछ देर के लिए होश आया, लेकिन फिर से बेहोश हो गया था। इसके बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन