फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Woman found security priority

नारी सुरक्षा को मिले प्राथमिकता

Sat, 22 Nov 2014 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sat, 22 Nov 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman found security priority

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुंछ इकाई द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लड़कियों के हायर सेकेंडरी स्कूल में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


समारोह में  रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही वर्तमान में नारी पर हो रहे अत्याचार और उनका निवारण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में नानक एकेडमी की वंशिका शर्मा ने प्रथम, संत मेला सिंह स्कूल की मलकीत कौर ने द्वितीय और लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के मोहम्मद इरफान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर  प्रतिभागियों ने संगोष्ठी में नारी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। स्कूल की परिषद इकाई के सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर नारी की व्यथा को उजागर किया। कर्ण सूदन ने मंच संचालन और परिषद गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रियाज मीर, अमित गुप्ता, तेजस्वनि जोहर, लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल कीरत सिंह और मुख्य शिक्षा अधिकारी लाल सिंह रहे। अंत में मुख्य अतिथि ने संगोष्ठी के विजेताओं को पुरस्कार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed