फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Will have to struggle hard to hold elections

चुनाव कराने में करनी पड़ेगी कड़ी मशक्कत

Fri, 31 Oct 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Fri, 31 Oct 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
Will have to struggle hard to hold elections

दिसंबर में होने जा रहे राजोरी के चार विधानसभा सीटों के चुनाव कराने में चुनाव आयोग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। करीब दो महीने पहले जिले में आई बाढ़ और बारिश की वजह से सड़कों की हालत काफी बिगड़ चुकी है। साथ ही पहाड़ी इलाकों को जोड़ने वाली अन्य सड़कें  एवं रास्ते भी बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में यहां पहुंचने के लिए जहां एक घंटा लगता था, वहीं अब दो घंटे से ज्यादा लग रहे हैं। इससे यह साफ है कि दिसंबर के कड़ाके की ठंड में ही मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए चुनाव कर्मियों के पसीने छूटेंगे।
विज्ञापन

 
राजोरी की चार विधानसभा सीटों दरहाल, राजोरी, नौशेरा और कालाकोट में 20 दिसंबर को चुनाव होना है। इनमें से दरहाल सीट ही एक ऐसी है, जहां पर बारिश और बाढ़ की सबसे अधिक मार पड़ी। यही नहीं, इस सीट के अधीन आने वाले अधिकतर इलाके बर्फबारी से भी जल्द ही ढक जाएंगे। दरहाल के बुद्धल, कंडी, कोटरंका, दरहाल, पिढ़ी, थन्नामंडी आदि को जाने वाली मुख्य सड़कों की हालत काफी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों के दूर दराज के गांवों तक पहुंचने वाली सड़कें और ढोक के रास्ते भी खराब हो चुके हैं। ऐसी ही हालत जिले की अन्य तीन सीटों के इलाकों की भी है।पूरे जिले में 512 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 300 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो अधिक रिहायशी वाले इलाकों से दूर गांव में है। यहां पर चुनाव सामग्री पहुंचाने, चुनाव कर्मियों को पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। क्योंकि जो रास्ता एक दिन में कवर होना है, उसके लिए अब दो दिन लग रहे हैं। चुनाव सामग्री पहुंचाने के लिए भी जहां आसानी से काम होना था, अब वहां परेशानी हो रही है।


चुनाव से संबंधी सभी तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
उधर, अतिरिक्त उपायुक्त सलीम मलिक का कहना है कि यह बात सच है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी और ऐसा हो भी रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि बाढ़ और बारिश की वजह से बंद हुए सभी रास्ते खुले हुए हैं, लेकिन उनकी हालत खराब होने से कुछ परेशानी है। चुनाव की तैयारियां जोर शोर से है, कोई कमी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed