फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   weather

राजोरी के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश जन जीवन प्रभावित

विज्ञापन
weather
राजोरी। राजोरी जिले के पहाड़ी इलाकों में रविवार को दोपहर बाद करीब एक बजे बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। वहीं, शहर व आसपास के इलाकों में दिनभर काले व घने बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। जानकारी के अनुसार राजोरी के कोटरंका, बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल मंजाकोट पहाड़ी तहसीलोें के पीर पंजाल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हुई और तहसील मुख्यालय पर बारिश का सिलसिला जारी रहा। उक्त तहसीलों के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से लोगों को खुश्क ठंड से निजात मिली। वही दूसरी और कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। राजोेरी शहर व आसपास के इलाकों में लोगों को बारिश का बहुत इंतजार था लेकिन रविवार को बारिश नहीं हुई और लोगों को निराश होना पड़ा। बारिश न होने से जहां एक तरफ लोग खुश्क सर्दी से परेशान हैं तो वहीं खांसी, बुखार, जुकाम के अधिक मामले सामने आ रहे है और दरिया व नदी नालों मे पानी कम होने से पेयजल की भी किल्लत महसूस की जा रही है। जल शक्ति विभाग के एईई जुल्फिकार चौधरी ने बताया कि राजोेरी शहर में करीब 4 और आसपास के इलाकों में दर्जनों डग वेल सूख चुके हैं और उन में से पानी नहीं निकल रहा है। जिसके चलते लोगों को पानी की बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजोरी शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। रात के समय तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed