{"_id":"b7d34f8032e965b5b023a2c9e1b8aafb","slug":"water-crises-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर गुस्साए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर गुस्साए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
पोठा टांगरी क्षेत्र में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों ने सोमवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कालाकोट राजोरी मार्ग पर जाम लगाया। क्षेत्र में दो सप्ताह से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राज कुमार, विपिन कुमार, दिलशाद अहमद, बशीर हुसैन ने बताया कि एक महीने में कई बार पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय में जाकर समस्या बताई गई, लेकिन वहां से सिर्फ आश्वासन मिला। मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन में सप्लाई बहाल नहीं की गई तो एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया जाएगा। लोग पिछले कई दिनों से पेयजल की किल्लत से परेशान हैं।
विज्ञापन
लोगों ने कई बार पीएचई विभाग को इस मार्फत बताया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गइ। अब लोगों ने प्रदर्शन का मन बनाया है। एक तो प्रचंड गर्मी और ऊपर से पेयजल की किल्लत, इससे लोगों का गुस्सा विभाग पर बढ़ता जा रहा है।