फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Volleyball team off Kurukshetra

वालीबाल टीम कुरूक्षेत्र रवाना

Thu, 30 Oct 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 30 Oct 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
Volleyball team off Kurukshetra
शहर की बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय की वालीबाल टीम को नार्थ जोन वालीबाल टूर्नामेंट खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। बुधवार को विवि के उपकुलपति की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय वालीबाल टीम को एक नवंबर से कुरूक्षेत्र में शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर उप कुलपति प्रो. इरशाद हमाल ने टीम सदस्यों और विवि के खेल विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि विवि की टीम को नार्थ जोन जैसे उच्च मुकाबले में खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि विवि की टीम वहां भी नए कीर्तिमान स्थापित कर लौटेगी।
विज्ञापन

 
विवि के रजिस्ट्रार अब्दुल रशीद चौधरी ने बताया कि एक नंवबर से कुरूक्षेत्र में शुरू होने वाले नार्थ जोन वालीबाल टूर्नामेंट में भाग ले रही विवि टीम के कप्तान आमीर अमीन को बनाया गया है, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर जावद इकबल को कोच के पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर विवि के अकादमिक मामलों के डीन प्रो. एके कोल ने बताया कि खेलकूद में भाग लेने से विद्यार्थियों में खेल भावना पैदा होने के साथ-साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed