फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Vice President of Patwar organization welcomed

Rajouri News: पटवार संगठन के उपाध्यक्ष का किया स्वागत

Wed, 19 Feb 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Wed, 19 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Vice President of Patwar organization welcomed
सुंदरबनी। जम्मू-कश्मीर पटवार संगठन के उपाध्यक्ष बनने के बाद सुंदरबनी पहुंचने पर मोहम्मद इफ्तिखार मिर्जा का जोरदार स्वागत हुआ। इस संबंध में पटवार संगठन सुंदरबनी की तरफ से सरकारी डाक बंगले में विशेष कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सुंदरबनी के भजवाल में तैनात पटवारी आफताब अहमद, मोहम्मद रब्बानी, विजय कुमार, संजीव कुमार, तस्लीम आरिफ आदि ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने कहा कि पटवार संगठन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना और शासकीय व प्रशासकीय स्तर पर उनका समाधान करवाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पटवारियों की मूलभूत मांगों को भविष्य में और बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही पटवार संगठन की जिले में विभिन्न स्तरों पर बैठकें की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed