{"_id":"15c5c9c44c31c48e4dafac6ea6661825","slug":"uri-school-roof-in-strong-gale-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी में उड़ी स्कूल की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी में उड़ी स्कूल की छत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 27 Feb 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की कोटरंका सब डिवीजन के मोहड़ा दराज क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल भवन की छत बुधवार को तेज आंधी में उड़ गई। वीरवार को जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो वहां का दृश्य देख कर दंग रह गए।
विज्ञापन
मजबूर होकर स्कूल प्रबंधन को कक्षाएं खुले आसमान के नीचे लगानी पड़ी। स्थानीय निवासी राविंद्र सिंह, देव राज, रतन लाल शर्मा, रमेश चंद्र ने कहा कि छत के उड़ जाने से अब स्कूल भवन के कमरों में कक्षा लगा पाना संभव नहीं है। इस संबंध में सीईओ ने बताया कि वह उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन