फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   united workers protest in Mendhar

मेंढर में कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन

Tue, 27 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ मेंढर
ब्यूरो/ मेंढर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
united workers protest in Mendhar
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय से राज्य सरकार द्वारा मांगों पर कोई सुनवाई न किए जाने से नाराज मुलाजिमों का सोमवार को मेंढर की सड़कों पर गुस्सा फूट पड़ा। इस बार मुलाजिम सरकार को अपनी ताकत दिखाने के लिए भी सड़क पर उतरे थे।

विज्ञापन


तहसील मुख्यालय में सोमवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रूप से जेएंडके गवर्नमेंट इंप्लाइज कैजुअल लेबर, वर्कर्स एंड पेंशनर्स के बैनर तले राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राज्य सरकार कर्मचारी विरोधी हो गई है। लोग कई साल से बिना वेतन काम कर रहे हैं। वहीं 10 साल से ज्यादा समय से काम कर रहे अस्थायी कर्मियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाजिमों का आरोप था कि सरकार संविधान में हर नागरिक को दिए गए अधिकारों का खुद ही उल्लंघन कर रही है। कर्मचारियों की इस विशाल रैली में पुंछ, सूरनकोट, मंडी, मेंढर आदि इलाकों के कैजुअल, कांटैक्ट, डेलीवेजर मुलाजिम शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पीडीडी, पीएचई, आरएंडबी, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों में न जाने कितने मुलाजिम हैं, जिनको अभी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन में शामिल शहजाद ने कहा कि सभी विभागों में नीड बेस और कैजुअल वर्कर्स को पक्का करने की नीति बनाई जाए और केंद्र की तरह राज्य में भी सातवां वेतन लागू किया जाए व पेंशनरों को भी इसका लाभ दिया जाए।


रैली विभिन्न बाजारों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। वहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम ठाकुर शेर सिंह को दिया। गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू में भी विभिन्न विभागों के मुलाजिमों ने अपनी मांगों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed