फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   unemployed protest

दर्जनों बेरोजगारों ने प्रदर्शन किया

Wed, 09 Dec 2015 01:37 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
 unemployed protest

पनबिजली प्रोजेक्ट में बाहरी क्षेत्रों के लोगों को काम पर लगाए जाने से गुस्साए बेरोजगारों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रोजेक्ट के काम पर लगी कंपनी और राज्य सरकार के खिलाफ टनल के बाहर घंटों नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पांच दिन में जिले के बेरोजगारों को काम पर नहीं लगाए जाने की सूरत में प्रोजेक्ट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन की धमकी भी दी। परनेई पनबिजली प्रोजेक्ट के बाटादूढियां स्थित टनल के बाहर बड़ी संख्या में बेरोजगार मंगलवार को एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि परनेई पनबिजली प्रोजेक्ट के हर छोटे-बडे़ काम में राज्य से बाहर के लोगों को लगाया गया है। जबकि हजारों की संख्या में क्षेत्र के नौजवान बेरोजगार बैठे हैं। बार-बार मांग करने पर भी इस मुद्दे पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे इमरान, मो. शमीम और इनायत ने कहा कि हमने पिछले महीने पुंछ दौरे पर आए मुख्यमंत्री से इस बारे में बात भी की थी, परंतु बात कुछ बनी नहीं। प्रदर्शनकारियों ने इस बात की धमकी दी कि अगर पांच दिनों में परनेई प्रोजेक्ट में क्षेत्रीय बेरोजगारों को काम पर न लगाया गया तो हम प्रोजेक्ट के काम पर ताला लगा कर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed