फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   two killed in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत, हत्या की आशंका

Sun, 26 Oct 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sun, 26 Oct 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
two killed in suspicious circumstances

जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत से उन क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, उनके परिवार वालों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के कोटरंका पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले जगलानू क्षेत्र में शनिवार को सुबह करीब दस बजे कुछ लोगों को नदी के किनारे एक शव मिला। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर क्षेत्र के सरकारी उपजिला अस्पताल पहुंचाया। करीब एक घंटे बाद परिवार वालों ने पहुंचकर शव की पहचान की।
विज्ञापन


एसएचओ हाजी बशीर ने बताया कि मृतक मोहम्मद यासीन पुत्र मोहम्मद शरीफ के परिवार वालों ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह रात को सोने के लिए अपने कमरे में गया था। सुबह जब कमरे में उसे नहीं पाया गया तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उसका शव अस्पताल में है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया है। बाकी कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। वहीं पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 के तहत ममाला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक के बेटे मोहम्मद इकबाल ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है। बेटे और क्षेत्र के सरपंच मनीर मिर्जा ने बताया कि मृतक पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में लोहार का कार्य करता था।

कुछ लोगों के साथ उसकी जमीनी विवाद के चलते दुश्मनी चल रही थी। वहीं उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एसएसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि वह सिट का गठन कर मामले की जांच करवाएं।

शहर के कल्लर चटयार क्षेत्र में एक कुंए के बीच से एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कल्लर चटयार पुलिस चौकी के इंचार्ज इरफान वानी ने बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुंए में एक शव तैर रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया।


मृतक फजल हुसैन पुत्र उमरदराज निवासी गराती के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह सुबह नहाने के लिए कुंए पर गया था। बाद में उन्हें सूचना मिली कि वह कुंए में डूब गया है। शव को जिला अस्पताल में पोस्टमाटर्म के बाद परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed