नौशेरा। खैडी, दराट, दवड आदि के लोगों की समस्याओं को देखते हुए एआटीओ के सहयोग से अन्य रूट का परमिट रद्द करके जनता को दूसरी मिनी बस दी गई है। ताकि लोगों की समय के साथ-साथ समय पर उन्हें यात्री बस मिल सके। शुक्रवार को होली पर बीडीसी सेरी नीना शर्मा ने सियोट से नौशेरा वाया दराट, खेडी, दबड में दूसरी मिनी बस सेवा शुरू कराई।
जो आने वाले दिनों में यातायात समस्या को हल करेगी, जिससे हर किसी व्यक्ति का समय बचेगा और पैदल नहीं चलना पड़ेगा। इस मौके पर पंच नसीब सिंह, चौकीदार देवराज, पूर्व पंचायत चेयरमैन रतन लाल शर्मा, मोहम्मद कासम, सोहन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। बस चलाने पर लोगों ने बीडीसी चेयरमैन सेरी नीना शर्मा का स्वागत किया।