{"_id":"62acca60971f4b0dd430faea","slug":"traffic-rajouri-news-jmu262150653","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी मे 3000 वाहनों को नहीं लगी एचआसआरपी एआरटीओ राजोरी ने 22 वाहनों को किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी मे 3000 वाहनों को नहीं लगी एचआसआरपी एआरटीओ राजोरी ने 22 वाहनों को किया जब्त
विज्ञापन
राजोरी में वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। परिवहन आयुक्त और आरटीओ के निर्देश पर विभाग ने राजोेरी में बिना उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) के चल रहे 22 वाहनों को जब्त कर लिया। एआरटीओ शमी कुमार ने बताया कि दो दिनोें तक लगाए गए विशेष नाकों में ऐसे 22 वाहनों को जब्त किया है, जिनमें एचएसआरपी नहीं लगी थी।
एआरटीओ ने बताया कि वाहनों को जब्त करने के अलावा, यात्रियों को यातायात के सुनहरे नियमों का पालन करने और सुरक्षित गति से ड्राइव करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने आगे उन्हें अपने वाहनों पर एचएसआरपी फिट करने और सड़क पर वाहन चलाने से पहले प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज प्राप्त करने के लिए कहा।
टीम ने लोगों को यात्रा के दौरान यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में भी शिक्षित किया। उन्होंने वाहन संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने और ओवरलोडिंग और तेज गति से वाहन चलाने से बचने के लिए भी कहा। एआरटीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के नाके नियमित रूप से लगाए जाएंगे और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के मानदंडों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि जिले करीब 3000 ऐसे वाहन हैं, जिनको अभी तक एचएसआरपी नहीं लगी है। ऐसे वाहनों को जब्त करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर विशेष नाके लगाए जा रहे हैं। यह नाके तब तक जारी रहेंगे जब तक सभी वाहनों को एचएसआरपी नहीं लग जाती।