फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Took vows to pay outstanding teachers

बकाया वेतन के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार

Thu, 08 Jan 2015 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 08 Jan 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
Took vows to pay outstanding teachers

आरईटी शिक्षकों ने बुधवार को बैठक कर सरकार पर उनका बकाया वेतन जल्द प्रदान करने के लिए हुंकार भरी। इस अवसर पर फोरम के जिला प्रधान आफताब तांत्रे ने कहा कि बार-बार प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुल रही है।

विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्य कर रहे आरईटी शिक्षकों को पिछले आठ से दस माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनके सामने रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं।

तांत्रे  ने  कहा कि बिना वेतन के कार्य करना संभव नहीं है। पहले ही सरकार आरईटी शिक्षकों को केवल तीन हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दे रही है। दूर दराज के पहाड़ी इलाके जहां कोई भी जाने को राजी नहीं है, आरईटी शिक्षक वहां जाकर भी पढ़ा रहे हैं। लेकिन सरकार उन्हें वेतन तक नहीं दे पारही है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि आरईटी शिक्षकों के लिए कोई ट्रांसफर पालिसी नहीं होने से भी शिक्षकों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 10  से 12 वर्ष से भी अधिक समय से शिक्षक एक ही स्थान पर नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरम के सचिव जहांगीर खान ने राज्य की कार्यवाहक सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि यदि सरकार के पास शिक्षकों को वेतन देने के लिए फंड उपलब्ध नहीं हैं तो इस योजना को बंद कर दे। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ सरकार धोखा कर रही है।

 
उन्होंने कहा कि वह नई सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। नई सरकार के गठन के बाद भी यदि लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन का सहारा लिया जाएगा। बैठक में ऑल जेएंडके आरईटी शिक्षक फोरम के बैनर तले काफी संख्या में आरईटी शिक्षकों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed