फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   took out a rally and demanded statehood

Rajouri News: रैली निकालकर की राज्य के दर्जे की मांग

Wed, 19 Feb 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Wed, 19 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
took out a rally and demanded statehood
राजोरी में रैली के दौरान प्रदर्शन करते युवा राजपूत सभा के सदस्य। संवाद - फोटो : rajauri
राजोरी। युवा राजपूत सभा के जिला अध्यक्ष सचिन मन्हास ने प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता इबरार चौधरी के साथ राजोरी में मंगलवार को रैली निकाल राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई। वहीं, डीसी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

रैली चिल्ड्रन पार्क राजोरी से शुरू हुई और गुज्जर मंडी बाजार से होते हुए निकली। इस दौरान राज्य का दर्जा बहाल करने के नारे लगाए गए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा और लोकतांत्रिक अधिकारों को बहाल करने में लंबे समय से हो रही देरी से लोगों में निराशा है।
विज्ञापन

लंबे समय तक इंतजार करने से लोगों में असंतोष पैदा हो गया है। केंद्र सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपील की गई। साथ ही राज्य के दर्जे की मांग के लिए लोगों से भी एकजुट होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। रैली डीसी कार्यालय परिसर में पहुंची और उन्हें ज्ञापन सौंपा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में चौधरी अनवर चौधरी, मुजफ्फर एडवोकेट, सुनील सिंह (उपाध्यक्ष, कोटरंका), कोशविंदर सिंह (अध्यक्ष, नौशेरा) और कन्नू मन्हास (उपाध्यक्ष, नौशेरा तहसील) आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed