{"_id":"2f1f261d2f55aa7d063bedd7d5ad6b77","slug":"to-plot-the-performance-of-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट के लिए पीड़ितों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट के लिए पीड़ितों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
मकान बनाने के लिए प्लाट नहीं दिए जाने से गुस्साए बाढ़ पीड़ितों ने रविवार को जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। नगर के परेड पार्क में बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित एकत्र हुए, जहां उन्हाेंने यार मोहम्मद जटट, अब्दुल हमीद, मोहम्मद युसूफ, मोहम्मद खालिक, काला खान और अब्दुल रशीद की अगुवाई में जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते सात महीने बीत जानेे के बाद भी आज हम लोग परिवार के साथ दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। आज तक जिला प्रशासन मकान बनाने के लिए प्लाट उपलब्ध नहीं करा पाया है।
विज्ञापन