{"_id":"391cf1509b0b50eac4c54cfc715b45af","slug":"to-plot-the-performance-of-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 महीने बाद भी दर-दर की ठोकरे खा रहे बाढ़ पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 महीने बाद भी दर-दर की ठोकरे खा रहे बाढ़ पीड़ित
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात महीने बीत जाने के बाद भी मकान बनाने के लिए प्लाट नहीं दिए जाने से गुस्साए बाढ़ पीड़ितों ने वीरवार को जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पीड़ितों ने धमकी दी कि अगर एक हफ्ते के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वह परिवार सहित प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
नगर के परेड पार्क में बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित एकत्र हुए। जहां उन्होंने यार मोहम्मद जटट, अब्दुल हमीद, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद खालिक, काला खान और अब्दुल रशीद की अगुवाई में जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते आज सात महीने बीत जानेे के बाद भी हम लोग अपने बच्चों के साथ दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।
विज्ञापन
यार मोहम्मद ने कहा कि हमें प्रशासन की तरफ से किराए के घरों में रहने को कहा गया है, जिसके लिए हमें आज तक केवल तीन महीने का 35 सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से पैसा दिया गया है, जबकि आज कहीं पांच हजार रुपये महीने से कम कोई घर किराए पर नहीं मिलता है।