{"_id":"aafd5abcbfcf3e6a701f647cdc01da97","slug":"tight-on-those-who-steal-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिजली की चोरी करने वालो के खिलाफ बिजली विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में बुधवार को बिजली विभाग की विशेष टीम ने शहर में कई स्थानों पर औचक छापेमारी की। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एईई जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में टीम ने शहर के वार्ड नंबर 8, 9,10 और 11 में औचक छापेमारी की।
इस दौरान टीम ने कई घरों से रूम हीटर, पानी गर्म करने के लिए प्रयोग की जाने वाली बिजली की राड समेत करीब दौ सौ उपकरणों को जब्त किया गया। वहीं एईई ने बताया कि लोग बिजली के इन उपकरणों का प्रयोग तो करते हैं लेकिन बिल नहीं देते और इस प्रकार से देखा जाए तो वे बिजली की चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
एईई ने बताया कि बिजली की अघोषित कटौती का मुख्य कारण बिजली की चोरी है, जब तक बिजली की चोरी बंद नहीं होती ये कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं उन्होंने बताया कि लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे भविष्य में बिजली की चोरी न करें, अगर भविष्य में वे ऐसा करते पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन