फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Three sisters funeral

तीन मासूम बहनों की अंतिम विदाई पर छलक उठीं आंखें

Tue, 02 Feb 2016 01:14 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन

बुद्धल तहसील के फलनी गांव में खौलता पानी गिरने और करंट लगने से मौत का शिकार हुई तीन सगी मासूम बहनों के शव सोमवार को सुपुर्द-ए-खाक किए गए। जनाजे में तहसील भर से बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन


तीनों मासूम बहनों के शव रविवार-सोमवार रात को ही फलनी में पहुंचा दिए गए थे। रात से ही उनके घर में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। मृतकों के माता-पिता को भी झुलसे हालत में ही घर ले जाया गया। नम आंखों से सभी ने तीनों बहनों को आखिरी विदाई दी।
विज्ञापन


मृतकों के माता-पिता बार-बार आपा खो रहे थे। जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के बाद भी बच्चियों की मां कई बार बदहवास होकर बेहोश हुई। मां ने अपने दोनों झुलसे हाथों से बेटियों के शवों पर मिट्टी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भी वह वहां बेहोश होकर गिर गई। घर के सदस्यों ने किसी तरह से उन्हें संभाला। दर्दनाक हादसे से पूरे फलनी क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र का बाजार बंद रहा।

गौरतलब है कि रविवार की तड़के करीब चार बजे मोहम्मद फारूक का पूरा परिवार खौलते पानी और करंट की चपेट में आ गया था। हादसे में तीन मासूम बहनें आशिना कौसर, असमा कौसर और उजमा फारूक की मौत हो गई थी।


उनकी मां दिल फिरोज और पिता को प्राथमिक उपचार के बाद बुद्धल से जिला अस्पताल और वहां यहां से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था। एक मासूम ने रास्ते में और दो ने जीएमसी में दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed