फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   three dozen students sick from Viral, cough

वायरल, खांसी से तीन दर्जन विद्यार्थी बीमार

Tue, 03 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी Updated Tue, 03 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन

शहर के दलोगड़ा क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल के 35 विद्यार्थियों में वायरल बुखार और खांसी की चपेट में आ गए हैं। बच्चों के बीमार होने का कारण स्कूल में दूषित पानी की आपूर्ति होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के सरपंच अश्विनी शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बच्चे जब घर आते थे तो उन्हें खांसी, हलका बुखार, गले में खराश आदि की शिकायत देखी जा रही थी। धीरे-धीरे विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर तीन दर्जन तक पहुंच गई।
विज्ञापन


सरपंच का कहना है कि क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है, जिसके चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पानी आपूर्ति पीएचई विभाग एक कुएं से करता है। पानी को साफ करने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया जाता। स्कूल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग देने के बाद एक टीम ने स्कूल का दौरा कर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के हेडमास्टर ने बताया कि स्कूल के बच्चे वायरल बुखार और खांसी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने की अपील की थी। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के बाद उन्हें घर में भेज दिया गया। मंगलवार को बच्चों के खून की जांच की जाएगी। हेडमास्टर ने कहा क्षेत्र में पीएचई सप्लाई से आने वाला पेयजल दूषित है।

सीएमओ राजोरी डाक्टर चमन भसीन ने बताया कि विशेषज्ञ डाक्टरों की एक टीम ने स्कूल का दौरा कर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की है। सभी को वायरल बुखार और खांसी की शिकायत है। खतरे की कोई बात नहीं है। खून की जांच समेत अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि स्कूल में पेयजल सप्लाई में क्लोरीन की गोलियां मिला कर पानी देने के लिए कहा गया है।


गोलियां स्कूल को उपलब्ध करा दी गई हैं। क्षेत्र के लोगों को पानी को उबाल कर प्रयोग करने की सलाह दी गई है। पीएचई विभाग के एक्सईएन रियासत खान ने बताया कि पानी की जांच करने के लिए विभाग की एक टीम दो बार क्षेत्र का दौरा कर चुकी है। पीएचई विभाग द्वारा दूषित पानी सप्लाई होने होने की कोई आशंका नहीं है।

मंगलवार को एक विशेष टीम फिर से क्षेत्र में पेयजल की जांच करेगी। पानी दूषित होने पर इसे सही करने को सभी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed