{"_id":"60d77efe8ebc3e834c0be7dc","slug":"thief-rajouri-news-jmu238196919","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार धार्मिक स्थलों में चोरी के प्रयास के दो मामलों को सुलझाया और मुख्य आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह एक धर्मस्थल से कीमती सामान चोरी करने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने जानकारी दी है कि 21 और 22 जून की रात में राजोेरी के गंभीर ब्राह्मणा क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही के संबंध में एक विशेष सूचना पर कार्रवाई शुरू की गई। मंजाकोट के एसडीपीओ तनवीर जिलानी की निगरानी में एसएचओ फारूक अहमद ने अपनी टीम का नेतृत्व कर दरहाल कुरहाड़ निवासी अब्दुल हुसैन पुत्र आरिफ हुसैन को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी तक हुई जब आरोपी गंभीर ब्राह्मणा स्थित पीर बाबा जियारत से कीमती सामान चोरी करने का प्रयास कर रहा था।
इस संबंध में थाना मंजाकोट में मामला दर्ज हो गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया है कि उसने 12 और 13 जून की रात को गंभीर ब्राह्मणा के शिव मंदिर में भी चोरी की थी और पांच से छह सौ रुपये चुराए थे। इस जांच के दौरान पुलिस टीम ने गंभीर ब्राह्मणा में मंदिर से चोरी की एक छोटी सी तस्वीर भी बरामद की। मामले में आगे की जांच जारी है।