{"_id":"a305bde3205827532ece7f9a724a17a8","slug":"there-was-a-crowd-of-devotees-at-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 01 Oct 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्विन नवरात्र के पावन पर्व पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंगलवार को शहर के कई मंदिरों, जवाहर नगर स्थित भोली माता के मंदिर और पलमा स्थित संतोषी माता के मंदिर में श्रद्धालुओं को लंबी-लंबी कतार में दर्शन के लिए इंतजार करते देखा गया। पूजा- अर्चना और मां की आरती के बाद श्रद्धुालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं भोली माता के मंदिर में आयोजित सत्संग में भी भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर भोली माता के भक्त श्री दिलबाग जी महाराज ने भक्तों को मां की भक्ति में लीन होकर सभी दुख दर्द दूर करने का संदेश देते हुए कहा कि मां के चरणों में खुद को समर्पित करने से मानव के सब दुख दूर हो जाते हैं। शहर के प्राचीन मंदिर और रघुनाथ व सनातन धर्म सभा मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। वहीं नवरात्र के पर्व को ध्यान में रखते हुए शहर व आस पास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।