फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   There is no mid-day meal in many schools of Kotranka education zone

Rajouri News: कोटरंका शिक्षा जोन के कई स्कूलों में मिड-डे-मील नहीं

Tue, 15 Jul 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Tue, 15 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
There is no mid-day meal in many schools of Kotranka education zone
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। राजोरी के कोटरंका शिक्षा जोन के कई सरकारी स्कूलों में एक महीने से मिड-डे मील उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जिससे अभिभावक और छात्र चिंतित हैं। इस समस्या की मुख्य वजह स्कूलों में नियुक्त रसोइयों का बेहद कम वेतन और उसका समय पर भुगतान न होना बताई जा रही है। रसोइयों का कहना है कि उनका वेतन सिर्फ एक हजार रुपये तय किया गया है। वह भी वर्षों तक अदा नहीं किया जाता, जिसके कारण वे आगे काम जारी रखने में असमर्थ हैं।

अभिभावकों का कहना है कि सरकार को तुरंत संज्ञान लेकर इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए। बुद्धल से प्रसिद्ध समाजसेवी ज़ैद सागर ने बयान जारी कर बताया कि उक्त शिक्षा जोन में 4 स्कूल ऐसे हैं जहां मिड डे मील नहीं बनाया जा रहा। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि गरीब और ज़रूरतमंद छात्रों तक मिड-डे मील की सुविधा बिना किसी रुकावट के पहुंचती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed