फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The train steamed polio drop feed

पोलियो ड्राप पिलाने की दी गई ट्रेनिंग

Fri, 16 Jan 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Fri, 16 Jan 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
The train steamed polio drop feed

जिले में 18 जनवरी को दो बूंद जिंदगी की पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में वीरवार को पोलियो बूंद पिलाने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर सीएमओ कार्यालय में विभिन्न सरकारी स्कूलों के शिक्षकों, आंगनबाड़ी वर्करों और आशा वर्करों को पोलियो ड्राप पिलाने की ट्रेनिंग दी गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को ड्राप पिलानी हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव शर्मा ने कहा कि किसी भी हाल में पल्स पोलियो कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में कोताही न बरती जाए। जिन-जिन पोलिंग बूथों पर ड्यूटी होगी वहां शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को जो बच्चे पोलिंग बूथों पर नहीं पहुंच पाते हैं, उन्हें अगले दो दिन घर-घर और स्कूलों में जाकर पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी।

उधर, जिले के दरहाल चिकित्सा ब्लाक में भी शिक्षकों, आंगनबाड़ी कर्मियों के अलावा आशा वर्करों को पोलियो ड्राप पिलाने की जानकारी दी गई। ब्लाक चिकित्सा अधिकारी दरहाल डा. इकबाल मलिक ने बताया कि कैसे उन्हें बच्चों को ड्राप पिलानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed