{"_id":"72d042a3d4221a6a427229cc7ef09f73","slug":"the-students-and-teacher-unconscious-at-picnic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकनिक पर गई छात्राएं और शिक्षिका बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकनिक पर गई छात्राएं और शिक्षिका बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 24 Nov 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक निजी स्कूल की चार छात्राएं और एक शिक्षिका पिकनिक मनाने के दौरान बेहोश हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षिका को सेना के जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना पर अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन
रविवार की देर शाम करीब छह बजे जिला अस्पताल में उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब बेहोशी की हालत में 10वीं कक्षा की चार छात्राओं और एक शिक्षिका को लाया गया। एक निजी स्कूल की करीब 80 छात्राएं और 6 शिक्षिका दो बसों में सवार होकर कालाकोट तहसील स्थित पंजनाड़ा क्षेत्र में पिकनिक मनाने गई थीं। वहां अचानक चार छात्राएं और एक शिक्षिका बेहोश हो गई। स्कूल बस में ही उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें होश तो आ गया लेकिन हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। होश में आने के बाद एक छात्रा ने बताया कि वह पिकनिक वाले स्थान पर एक प्राचीन स्थल पर चली गई और उसने खाना खाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और कुछ याद नहीं।
विज्ञापन
उपचार कर रहे डाक्टर जमील हुसैन ने बताया कि छात्राओं के बेहोश होने के पीछे के कारणों
का पता नहीं चल पा रहा है। उनका बेहतर उपचार चल रहा है। दो छात्राओं की हालत नाजुक बनी हुई है। डाक्टर ने बताया कि शिक्षिका को बेहतर उपचार के लिए सेना के जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।